उत्तराखण्ड

भारतीय नौसेना जल्द ही स्वदेशी निर्मित अपने दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निपुण’ को कमीशन करने के लिए तैयार है।

*‘हर काम देश के नाम’*

 

*भारतीय नौसेना जल्द ही स्वदेशी निर्मित अपने दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निपुण’ को कमीशन करने के लिए तैयार है।*

 

मुंबई

 

भारतीय नौसेना 31 अगस्त 2026 को मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में निस्टार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) निपुण को शामिल करने जा रही है । इस विशेष पोत के शामिल होने से नौसेना की गहरे समुद्र में गोताखोरी और जलमग्न सहायता क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी और इसके साथ ही जहाज के निर्माण से लेकर परिचालन सेवा तक के सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।

 

विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित , निपुण रक्षा पोत निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। व्यापक साज-सज्जा और परीक्षण कार्यक्रम के पूरा होने के बाद, इस पोत को 30 जुलाई 2026 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2292073

 

निपुण एक विशेष रूप से निर्मित प्लेटफॉर्म है जिसे गोताखोरी और जलमग्न अभियानों की एक विस्तृत श्रृंखला को समर्थन देने के लिए डिज़ाइन किया गया है । यह जहाज आधुनिक गोताखोरी प्रणालियों और जलमग्न हस्तक्षेप क्षमताओं से सुसज्जित है , जो समुद्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने वाले गोताखोरों को निरंतर सहायता प्रदान करने में सक्षम है । यह पनडुब्बी बचाव अभियानों में भारतीय नौसेना की सहायता करने की क्षमता को भी बढ़ाएगा।

 

इस जहाज में नेविगेशन, प्लेटफॉर्म प्रबंधन और सटीक स्टेशन निर्धारण के लिए आधुनिक प्रणालियाँ लगी हैं, साथ ही गोताखोरी, पानी के नीचे हस्तक्षेप और चिकित्सा सहायता के लिए विशेष सुविधाएं भी मौजूद हैं। इन क्षमताओं के कारण निपुण सतह के नीचे जटिल अभियानों के लिए एक एकीकृत प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर सकता है।

 

निपुण के आगामी चालू होने से भारतीय नौसेना की भारत के समुद्री क्षेत्र में विशेष गोताखोरी और जलमग्न अभियानों को अंजाम देने की क्षमता और मजबूत होगी। स्वदेशी रूप से निर्मित इस प्लेटफॉर्म का शामिल होना नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं के समर्थन में तकनीकी रूप से उन्नत और विशेष जहाजों को उपलब्ध कराने के लिए देश के जहाज निर्माण तंत्र की बढ़ती क्षमता को भी दर्शाता है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button