उत्तराखण्ड

गुरुकुल, पोंधा, देहरादून मे द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम 

गुरुकुल, पोंधा, देहरादून मे द्वितीय चरण का वृक्षारोपण कार्यक्रम

प्रेम नगर/देहरादून

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र का 7वां वृक्षारोपण अभियान पोंधा स्थित गुरुकुल आश्रम मे संपन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया, जिसमे कनेर, चंपा, गुलमोहर, नीम, बांस, केसया सामिया, रात की रानी इत्यादि वृक्ष रोपित किये गए।

 

समिति के अध्यक्ष राम कपूर ने कहा की गुरुकुल आश्रम मे जंगल के लगे साल के वृक्षों के मध्य काफ़ी स्थान खाली है जहाँ फूलो के पेड़ों का रोपण किया जा सकता है, जिससे आने वाले समय मे जब वृक्ष बड़े हों जाएंगे तो गुरुकुल आश्रम की शोभा औऱ अधिक बढ़ जाएगी। गुरुकुल के आचार्य जी द्वारा भी उक्त स्थान पर फूलो के वृक्षों लगाए जाने हेतु अनुरोध किया गया था।

 

गुरुकुल प्रबंधन नें समिति द्वारा लगातार किया जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रमों की प्रशंसा की। गुरुकुल के बच्चों द्वारा भी स्थान की साफ सफाई की औऱ पेड़ों को लगाने हेतु गड्ढे बनाये। साथ ही गुरुकुल मे पाणिग्रहन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमे नये प्रवेश करने वाले विद्यार्थीयो के लिए हवन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गए।

 

इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, उपाध्यक्ष, रणदीप अहलुवालिया, सचिव जेपी किमोठी, राजेश बाली, गगन चावला, अनुराग शर्मा, सुभाष जसोरिया, नमित चौधरी, दीपक वासुदेव, दिवाकर नैथानी, गौरव सोनकर, मंजुला रावत, प्रीती चौधरी, गौरव सोनकर, सपना कार्की, जीवन झा, हर्षवर्धन जमलोकी, दीपक सिंह, मनोज श्रीवास्तव, शिवम्, सार्थक, वंश, नियति इत्यादि सदस्य तथा गुरुकुल आश्रम के आचार्य श्री चंद्रभूषण , गुरुकुल प्रबंधन तथा आश्रम के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button