उत्तराखण्ड

प्रेमनगर की जनसमस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन  

देहरादून

 

पूर्व प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस उत्तराखंड **सुमित खन्ना** के नेतृत्व में आज छावनी परिषद, गढ़ी कैंट के मुख्य अधिशासी अधिकारी को प्रेमनगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं लंबित विकास कार्यों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रेमनगर मिनी स्टेडियम का संचालन शुरू कराने, मानसून को देखते हुए नालों-नालियों की सफाई, नियमित फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव, आवश्यकता वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने, पेड़ों की लॉपिंग, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान, त्यागी मार्केट स्थित स्मार्ट टॉयलेट को जनता के लिए शुरू करने तथा सीसीटीवी कैमरों का संचालन छावनी परिषद द्वारा ही सुनिश्चित किए जाने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं।

इसके अतिरिक्त ज्ञापन में छावनी परिषद की संपत्तियों के उपयोग, परिषद के निजी (फील्ड) कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की गई।

 

सुमित खन्ना ने कहा कि ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दे सीधे तौर पर आम नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े हैं। उन्होंने छावनी परिषद से मांग की कि इन विषयों पर शीघ्र एवं समयबद्ध कार्रवाई करते हुए क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए।

 

उन्होंने कहा कि यदि इन जनसमस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रविंदर सिंह जूनियर, कैंट विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक बिरला, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मित्तल व अमित नेगी, सुनील कुमार,राहुल तलवार,कुलदीप नरूला, जतिन तलवार ,राजकुमार कनौजिया, जसराज सिंह, हरपाल सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button