13/06/2026 को आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लॉन

*रुट डाइवर्ट प्लॉन*
*दिनांक – 13/06/2026 को आईएमए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लॉन*
*पासिंग आउट परेड के दौरान निम्न समय में यातायात डायवर्ट रहेगा।*
* दिनांक – 13/12/2025 को समय प्रातः 05:00 से 12:00 बजे तक*
*यातायात प्लॉन :-*
1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
2- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जायेगा।
3-प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट से अन्दर मीठी बेरी गेट से रांघडवाला से शहर की ओर भेजा किया जायेगा।
4- सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।
5- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।
*नोट- उक्त डायर्वजन समय को यातायात के दबाव के अनुसार घटाया/बढाया जा सकता हैं।*



