उत्तराखण्ड

स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा

*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*कोतवाली प्रेमनगर*

 

*एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर*

 

*स्ट्रीट क्राइम की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन हुआ बरामद*

 

*गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के है आदि, नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम*

 

 

दिनांक 14/07/2025 को कोतवाली प्रेम नगर पर वादी कु० संतोषी जोशी निवासी ठाकुरपुर प्रेम नगर ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की केहरी गांव फ्लाईओवर के नीचे से अपने घर की ओर जाते समय पीछे से आये अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति उसके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेम नगर पर तत्काल मु०अ०सं०- 137/26धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली प्रेम नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त का संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान झाझरा पुलिस चौकी के सामने से घटना में शामिल 02 अभियुक्तो फरमान तथा सुहेल को घटना में छीने गये मोबाइल फ़ोन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।

 

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- फरमान पुत्र इकरार निवासी लालपुल, पटेल नगर मूल पता बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 19 वर्ष

2- सुहेल पुत्र मुरसलीन निवासी ब्रह्मपुरी, पटेल नगर, उम्र – 23 वर्ष

 

*बरामद माल*

 

1- एक स्मार्ट मोबाइल फोन मोटरोला रंग हर

2- एक स्कूटी बिना नंबर (घटना में प्रयुक्त)

 

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- अ०उ०नि० बालकृष्ण देवली

2- कां० राजेश चौहान

3- कां० दिनेश लाल

4- कां० पंकज

5- कां० रवि शंकर झा

6- कां० रोबिन

7- कां० अरशद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button