उत्तराखण्ड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे – गणेश जोशी

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण किया।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे तथा राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए “एक देश, एक निशान, एक विधान” का विचार दिया, जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के “एक देश, एक निशान, एक विधान” के संकल्प को साकार करने का कार्य किया है। मंत्री जोशी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार, आदर्श और राष्ट्रभक्ति की भावना हम सभी को देशसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। मंत्री जोशी ने सभी पदाधिकारियों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण के कार्यों का भी पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान भी किया।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल, आरएस परिहार, समीर डोभाल, सुरेन्द्र राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button