उत्तराखण्ड

जिला जज प्रेम सिंह खिमाल को बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

जिला जज प्रेम सिंह खिमाल को बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

 

विधि भवन में आयोजित हुआ विदाई समारोह, प्रतीक चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

 

देहरादून

बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से सोमवार को देहरादून के माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रेम सिंह खिमाल के सेवानिवृत्त होने पर विधि भवन में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट न्यायिक सेवाएं देने के बाद वह कल यानी 30 जून 2026 को जिला देहरादून से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

समारोह के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और भारी संख्या में मौजूद अधिवक्ताओं ने जिला जज का जोरदार स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव न्याय की गरिमा को बनाए रखा और उनका कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। एसोसिएशन की ओर से उन्हें एक भव्य प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

 

अधिवक्ताओं की भारी मौजूदगी

विदाई समारोह में देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती और सचिव अजय बिष्ट सहित एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य और काफी बड़ी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्तागण सम्मिलित हुए। सभी ने जिला जज को माला पहनाकर सम्मानित किया।

 

लंबा और बेदाग रहा न्यायिक सफर

अधिवक्ताओं ने विदाई भाषण में कहा कि माननीय न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल ने अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। उनके फैसलों में न्याय के प्रति संवेदनशीलता साफ झलकती थी। उन्होंने हमेशा युवा वकीलों का मार्गदर्शन किया और अदालत परिसर में बेहतर कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button