आईजी गढ़वाल ने प्रेमनगर कोतवाली प्रभारी *नरेश राठौड़* को किया सम्मानित

देहरादून…… प्रेम नगर
उत्कृष्ट पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर प्रेमनगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौड़ को आईजी गढ़वाल द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आईजी गढ़वाल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा से आम जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी नरेश राठौड़ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद नरेश राठौड़ ने कहा कि यह सम्मान पूरी प्रेमनगर पुलिस टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अपनी टीम और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा और बेहतर पुलिस सेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस सम्मान से प्रेमनगर पुलिस कर्मियों में उत्साह का माहौल है तथा क्षेत्र के लोगों ने भी कोतवाली प्रभारी को बधाई दी है।




