उत्तराखण्ड

अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*कोतवाली नेहरू कॉलोनी*

 

*एसएसपी दून की सख्ती से दून पुलिस के चक्रव्यूह में फसते नशा तस्कर*

 

*अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से 04 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की कुल 13.40 ग्राम अवैध स्मैक तथा 02 पेटी से अधिक देसी शराब हुई बरामद*

 

*अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली नेहरू कालोनी पर में एनडीपीएस/ आबकारी एक्ट के तहत अभियोग किये पंजीकृत*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

इसी क्रम में कोतवाली नेहरू कालोनी पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा दिनांक: 27-11-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सपेरा बस्ती पुल से मोथोरोवाला की ओर जाने वाले रास्ते से 01 नशा तस्कर विशाल नाथ उर्फ सिद्धू पुत्र विक्रम नाथ को लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की 13.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तथा दून युनिवर्सिटी रोड तथा बद्रीपुर रेलवे फाटक के पास से 02 अभियुक्तो 1- शुभम पुत्र राजवीर को 53 पव्वे अवैध देसी शराब तथा 2- सूरज पाल पुत्र स्व0 श्री हरि सिह को 52 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली नेहरू कालोनी पर एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनयम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

1- विशाल नाथ उर्फ सिद्धू पुत्र विक्रम नाथ निवासी सपेरा बस्ती , मोथरा वाला , थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून, उम्र 29 वर्ष

2- शुभम पुत्र राजवीर निवासी दीपनगर निकट हरापुर नेहरू कालोनी देहरादून , मूल निवासी नागल राजपूत कस्बा, गंगोह सहारनपुर उ0प्र0

3- सूरज पाल पुत्र स्व0 श्री हरि सिह निवासी कुटला नवादा नियर सोनी गार्डन, नेहरू कालोनी देहरादून

 

*बरामदगी:*

 

1- 13.4 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 04 लाख रू0)* व 1000/- रू0 नगद

2- 105 पव्वे अवैध देसी शराब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button