उत्तराखण्ड

गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे 15 हजार रू0 के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*कोतवाली कैट*

 

*एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा*

 

*गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे 15 हजार रू0 के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर लगातार अपराधिक घटनाओं में रहा था लिप्त*

 

*अभियुक्त तथा उसके साथियों पर चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं के दर्ज है कई अभियोग*

 

*अभियुक्त तथा उसके साथियों के गिरोह बनाकर लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने पर उनके विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किया गया था अभियोग*

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली कैंट पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत मु0अ0सं0- 123/2026 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी करते हुए इलैक्ट्राॅनिक सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त लक्ष्मण साहनी पुत्र दहाड उर्फ दोहड साहनी निवासी -हाल पता कांवली रोड लेबर अड्डा चैक थाना कोतवाली नगर देहरादून, स्थायी निवासी ग्राम टीसीडी मोरो दरभंगा बिहार, उम्र 26 वर्ष को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कांवली रोड से गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त लक्षमण साहनी अपने अन्य साथियों सैंटी साहनी तथा संजय साहनी के साथ मिलकर लगातार चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा है। अभियुक्तों के विरूद्व चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के 08 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने पर उनके विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित की गई थी तथा जिलाधिकारी देहरादून से प्राप्त निर्देशों पर अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली कैंट पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग में नामजद अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है।

 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

लक्ष्मण साहनी पुत्र दहाड उर्फ दोहड साहनी निवासी -हाल पता कांवली रोड लेबर अड्डा चैक थाना कोतवाली नगर देहरादून, स्थायी निवासी ग्राम टीसीडी मोरो दरभंगा बिहार, उम्र 26 वर्ष

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-*

 

1- मु0अ0सं0- 94/14, धारा 380, 411 भादवि, थाना कैंट देहरादून।

2- मु0अ0सं0- 11/20, धारा 380, 411, 457 भादवि, थाना कैंट देहरादून।

3- मु0अ0सं0- 47/26, धारा 305(ए), 317(2), 331(1) बीएनएस, थाना कैंट देहरादून।

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ०नि० हिमानी चौधरी, चौकी प्रभारी बिंदाल

2- उ0नि0 पंकज महिपाल

2- कॉ० योगेश सैनी

3- कानि0 अजय कुमार

4- कानि0 दीपक कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button