प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे -यादवेन्द्र गोमा

Himachal
प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे -यादवेन्द्र गोमा
खेल मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने पांवटासाहिब में आयोजित हुई तीन दिवसीय साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता का किया समापन
नाहन
युवा सेवा एवं खेल, आयुष तथा विधि मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने सिरमौर जिला के पांवटासाहिब में आयोजित हुई तीन दिवसीय साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
खेल मंत्री ने खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन,नेतृत्त्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में खेल संरचना के विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे बहुआयामी प्रयास निश्चित तौर पर प्रदेश को खेलों के क्षेत्र मेें अग्रणी राज्य बनाने में दूरगामी भूकिमा निभा रहे है परिणाम स्वरूप आज राष्ट्रीय स्तर पर 8 गोल्ड मेडल,11 सिल्वर मेडल तथा 29 ब्रोंज मेडल सहित
प्रदेश के 48 बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किए है।
खेल मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में खेलो इंडिया की तर्ज पर हम खेलो हिमाचल इवेंट बडे स्तर पर आयोजित करेंगे इसके लिए मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 15 करोड रुपए की राशि दे दी गई है।
गोमा ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 11 स्पोर्ट्स होस्टल और एक स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स में 368 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इन युवा खिलाड़ियों को सरकार द्वारा बोर्डिंग,लॉजिंग और प्रशिक्षण सहित सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश के खिलाडियों से विशेष लगाव है जिसके चलते हिमाचल के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों की सम्मान राशि में तीन सौ गुणा बढौतरी हुई है।
ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे है। इसी प्रकार, एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक पर 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक पर 1.50 करोड़ रुपये, जबकि राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाडियों की डाइट मनी को बढाते हुए प्रदेश में होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने पर 250 रुपये प्रतिदिन और अन्य सभी खिलाड़ियों को 400 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी के रूप में दिए जा रहे हैं।
प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी दी जा रही है तथा खेल छात्रावासों में रहने वाले खिलाड़ियों को 250 रुपये और प्रदेश के बाहर 400 रुपये डाइट मनी का प्रावधान किया गया है।
खिलाड़ियों को यात्रा सुविधा का भी लाभ दिया जा रहा है। राज्य के बाहर 200 किलोमीटर की दूरी तक खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को एसी-3 टीयर किराया और इससे अधिक दूरी के स्थानों पर जाने के लिए इकोनोमिक क्लास फेयर दिया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि हमारे युवा प्रदेश एवं देश का भविष्य है और केवल ऊर्जावान युवाओं से ही समृद्ध राष्ट्र की कल्पना संभव है। उन्होने युवाओं को नशे से दूर रहकर जागरूक समाज की नींव रखने की अपील की।
खेल मंत्री ने पांवटासाहिब ग्राउंड में फ्लड लाइट के लिए 5 लाख रुपए तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
प्रदेश की 26 टीमो ने दिखाया खेल कौशल पांवटासाहिब में आयोजित हुई साहिब जादा बाबा अजीत सिंह 34वी राज्य युवा बास्केटबाल बाॅल प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 26 बास्केटबाल टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया
जिसमें 14 छात्र तथा 12 छात्राओं की टीमें शामिल थी।
इस अवसर पर गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल तथा खालसा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मंत्री यादवेन्द्र गोमा तथा अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सर्वप्रथम खेल मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल गुरविंदर चावला द्वारा मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथि गण का संबोधन कर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से योग प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में खेल मंत्री यादवेन्द्र गोमा ने खिलाड़ियों तथा खेल प्रतियोगिता के सभी आयोजकों को सम्मानित किया।
इस समारोह में विशिष्ट अतिथि अवनीत सिंह लांबा, निदेशक खाद्य आपूर्ति नसीमा बेगम,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्न, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौंटी, निदेशक गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल गुरजीत सैनी, प्रधानाचार्य गुरविंदर चावला, खालसा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह बंगा, युथ प्रेसिडेंट परवेन्दर सिंह, बास्केटबाल कोच एवं कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बंगा, विभिन्न जिलों के बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



