उत्तराखण्ड

स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना

स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना*

 

*एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद*

 

*महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए बोली स्कूली छात्राएं धन्यवाद पुलिस अंकल*

 

आज दिनांक – 27/08/2026 को डीएवी इण्टर कालेज में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा एसएसपी देहरादून से शिष्टाचार भेंट की, भेंट के दौरान छात्राओं द्वारा एसएसपी देहरादून व अन्य उपस्थित अधिकारियों की कलाई पर राखी बाधंते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की गयी।

 

भेंट के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित बालिकाओ से वार्ता कर उनकी पढाई तथा रूचियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये उन्हें अपना आशीर्वाद दिया साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिये उनसे सम्पर्क करने तथा उनकी सहायतार्थ जनपद पुलिस के हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया। भेंट के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा के लिये एसएसपी दून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए थैक्यूं पुलिस अंकल कहते हुए उनका आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button