उत्तराखण्ड

रक्षाबंधन पर पीआर 24×7 ने लॉन्च किया जन जागरूकता अभियान ‘रक्षा का धागा’

रक्षाबंधन पर पीआर 24×7 ने लॉन्च किया जन जागरूकता अभियान ‘रक्षा का धागा’

आगरा, रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इसी भाव को सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए पीआर 24×7 ने ‘रक्षा का धागा’ नाम से एक विशेष जागरूकता अभियान लांच किया है। अभियान के जरिए युवाओं को नशे और गलत संगत से दूर रहने तथा अपने सपनों और परिवार के भरोसे को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया है।

अभियान के तहत एक वीडियो संदेश जारी किया गया है जिसमें एक ऐसे युवा की स्थिति को दिखाया गया है, जो पढ़ाई के लिए घर से दूर रहते हुए गलत संगत और नशे की गिरफ्त में आ जाता है। पैसों की जरूरत पड़ने पर वह अपनी मां से झूठ बोलकर पैसे मांगता है। इसी दौरान उसे अपनी बहन के डॉक्टर बनने की सफलता की खबर मिलती है। बहन जब फोन पर खुद को डॉक्टर कहकर परिचित कराती है और भाई से कहती है कि उसे उस पर गर्व करना है, तो यह बात उसके मन को भीतर तक प्रभावित करती है।

बहन के सपनों और परिवार के भरोसे को महसूस करने के बाद युवा नशे से दूरी बनाने का फैसला करता है। वह नशे की सामग्री फेंक देता है, पढ़ाई पर ध्यान लगाने का संकल्प लेता है और यह भी तय करता है कि वह अपनी गलत संगत को बदलेगा। अभियान की कहानी आगे उसके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को दिखाती है।

इस अभियान को लेकर पीआर 24×7 के प्रेसिडेंट दीपक चड्ढा ने कहा, “रक्षाबंधन केवल राखी बांधने और उपहार देने का त्योहार नहीं है। यह एक-दूसरे के जीवन में सही दिशा देने और साथ खड़े रहने का अवसर भी है। ‘रक्षा का धागा’ के माध्यम से हमारा प्रयास है कि युवाओं तक यह संदेश पहुंचे कि नशा और गलत संगत उनके भविष्य और परिवार के सपनों को प्रभावित कर सकते हैं। कई बार अपनों का भरोसा और उनका सपना ही व्यक्ति को अपनी जिंदगी बदलने की ताकत देता है।”

उन्होंने कहा कि जागरूकता का उद्देश्य किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि समय रहते सही रास्ता चुनने के लिए प्रेरित करना है। खासकर युवाओं के बीच नशे से जुड़े बढ़ते जोखिमों को देखते हुए परिवार, दोस्त और समाज सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। अभियान का संदेश है कि इस रक्षाबंधन केवल कलाई पर रक्षा का धागा बांधने तक सीमित न रहें, बल्कि अपनों को नशे और गलत संगत से दूर रखने तथा उनके सपनों में साथ देने का संकल्प भी लें। अभियान का संदेश साफ़ है कि नशे के पीछे नहीं, बल्कि सपनों के पीछे भागें। #RakshaKaDhaga

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button