उत्तराखण्ड

UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा – 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने कसी कमर

Dehradun

*UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा – 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने कसी कमर*

 

*पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर किये गये है सुरक्षा के समुचित प्रबंध*

 

*सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस द्वारा रखी जा रही कड़ी निगरानी*

 

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण द्वारा अपने- अपने क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण*

 

*परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, कक्षो में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकास की व्यवस्था आदि का लिया जायजा*

 

*निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा के लिए उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित*

 

*परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग के उपरांत अंदर जाने की अनुमति देने के दिये निर्देश*

 

*परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध/ अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए मोबाइल पार्टियां नियुक्त करने हेतु किया निर्देशित*

 

 

दिनाँक 14/06/2026 को UKSSSC द्वारा आयोजित कराई जा रही स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा – 2026 को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित लिए गये है।

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण द्वारा अपने- अपने क्षेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों में स्थापित जैमर, कंट्रोल रूम, कक्षो में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकास की व्यवस्था, सिटिंग प्लॉन आदि की जानकारी प्राप्त कर उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/ फ्रिकसिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति देने तथा परीक्षा केंद्रों के आस-पास संदिग्ध/ अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए मोबाइल पार्टियां नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

परीक्षा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटल/ गेस्ट हाउस/ धर्मशालाओं आदि की चेकिंग कर वहां रुके व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button