एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा

*”ऑपरेशन प्रहार”*
*थाना नेहरू कॉलोनी*
*एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा*
*चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाला एक शातिर मोबाइल चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गए 02 मोबाइल फोन हुए बरामद*
Dehradun
दिनांक- 19/05/2026 को वादी श्री फारुख खान पुत्र इजहार हुसैन निवासी नियर गोविंद हॉस्पिटल, जोगीवाला, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके 02 मोबाइल फ़ोन चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 178/26 धारा 305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक: 20-05-26 की रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल मेगा मार्ट के पीछे से एक अभियुक्त अमित कुमार पुत्र कल्याण सिंह को घटना में चोरी किये गये 02 मोबाइलों को साथ गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
अमित कुमार पुत्र कल्याण सिंह नि0- अब्दुल रहमतपुर जीवन, थाना नगीना, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र- 25 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- 01 मोबाइल ओप्पो कंपनी
2- 01 मोबाइल रियल- मी कंपनी
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 गिरीश चंद्र बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
2- हे0का0 राजेश वर्मा
3- का0 नरेंद्र कुमार
4- का0 विपिन सेमवाल



