उत्तराखण्ड

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना

‘हर काम देश के नाम’

*भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना*

*ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंड*

देहरादून

भारतीय सेना का एक दल, जिसमें 120 सैनिक शामिल हैं, दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित इरविन बैरक्स के लिए रवाना हुआ। यह दल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले ‘ऑस्ट्राहाइंड 2025’ (AUSTRAHIND 2025) संयुक्त सैन्य अभ्यास के चौथे संस्करण में भाग लेगा, जिसका आयोजन 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।

भारतीय सेना की टुकड़ी का दल गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के नेतृत्व में रवाना हुआ है, जिसमें सेनाओं के जवान भी सम्मिलित हैं।

‘ऑस्ट्राहाइंड 2025’ का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना, आपसी संचालन क्षमता (interoperability) को सुदृढ़ करना तथा शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक युद्ध से इतर (sub-conventional warfare) रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान हेतु एक साझा मंच प्रदान करना है।

इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं संगठन स्तर के संयुक्त अभियान, खुले और अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों में संचालित करेंगी, जिसमें संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास (tactical drills) और विशेष हथियारों के संचालन जैसे मिशनों को अंजाम दिया जाएगा। यह अभ्यास संचालन क्षमताओं को निखारने, नई उभरती तकनीकों के एकीकरण तथा युद्ध जैसे वातावरण में संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

अभ्यास ‘ऑस्ट्राहाइंड 2025’ में भागीदारी से भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूती मिलेगी तथा सैनिकों के बीच आपसी मित्रता और विश्वास की भावना को भी बल मिलेगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button