उत्तराखण्ड

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 31 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज

*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*आपरेशन प्रहार अपराधियों के बीच मची हाहाकार।*

 

*अवैध मादक पदार्थों के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।*

 

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले 31 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज*

 

*रात्रि में घूम रहे लगभग 1000 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 119 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान*

 

*09 संदिग्धों को 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु लाया गया थाने*

 

*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 123 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 66,500/- का जुर्माना*

 

*85 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 43 वाहनों को किया सीज*

 

*किरायेदारों/घरेलू नौकरों व अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों के सत्यापन न कराने वाले 127 मकान मालिकों/प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 12 लाख 70 हजार रू0 का जुर्माना।*

 

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक: 09/10-04-2026 की रात्रि एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना रायपुर तथा विकासनगर क्षेत्र से 02 नशा तस्करों को पुलिस द्वारा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान रात्रि में घूम रहे लगभग 1000 व्यक्तियों को चेक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 119 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 31500/- का जुर्माना वसूला गया।

कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 31 वाहन चालकों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 123 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 66500/- का जुर्माना वसूला गया तथा 85 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 43 वाहनों को सीज किया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों व अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों के सत्यापन न कराने वाले 127 मकान मालिकों/प्रतिष्ठान स्वामियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 12 लाख 70 हजार रू0 का जुर्माना किया गया।

 

*मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

*01ः कोतवाली विकासनगर क्षेत्र से:* आसिफ पुत्र श्री इमरान निवासी विशाल कॉलोनी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 26 वर्ष

 

*बरामद माल :*

01- 181 ग्राम अवैध चरस।

 

*02: थाना रायपुर क्षेत्र से: दिवांशु नेगी पुत्र लक्ष्मण नेगी निवासी:* बन्सवाडा, बालावाला रायपुर

 

*बरामदगी:* 52 ग्राम अवैध चरस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button