उत्तराखण्ड

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक ग्राम जूलों में उत्तराखंड प्रभारी बहिन मंजू दीक्षित जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

देहरादून

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक ग्राम जूलों में उत्तराखंड प्रभारी बहिन मंजू दीक्षित जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के अतिरिक्त प्रदेश कार्यसमिति एवं मंडल कार्यकारिणी के अध्यक्ष व मंत्री सम्मिलित हुए। बैठक का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नरेश नौटियाल जी ने किया। जिले के कृषकों की विभिन्न समस्याओं यथा बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों को होने वाले नुकसान, पशुओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं पर विचार किया। स्टोन क्रेशर से क्षेत्रीय पर्यावरण और फसलों को होने वाले नुक्सान पर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री श्री कुंवरपाल जी ने किसानों की शिकायतों को सुना और व्यावहारिक सुझाव दिये। भारतीय किसान संघ के विस्तार की योजना बनाने और नियमित बैठक का महत्व बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button