उत्तराखण्ड

*नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

Dehradun

*नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही*

 

*मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 387 ग्राम गांजा हुआ बरामद*

 

*अभियुक्ता के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग किया गया पंजीकृत*

 

*कोतवाली सहसपुर*

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

इसी क्रम मे कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07/01/2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रतीतपुर, धर्मंवाला के पास से एक अभियुक्ता केसो उर्फ बरखा को 01 किलो 387 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता :-*

 

केसो उर्फ बरखा पत्नी रूफान उर्फ तान सिंह निवासी बंगाली बस्ती प्रतीतपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 35 वर्ष,

 

*बरामदगी:* 01 किलो 387 ग्राम गांजा

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 विवेक राठी

2- का0 सन्दीप कुमार,

3- म0का0 बबली नेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button