उत्तराखण्ड

क्लीन एंड ग्रीन एन्वायरमेंट सोसायटी का इस मानसून सत्र का आठवां वृक्षारोपण अभियान श्री कृष्णायन देशी गोशाला, गैंडीखाता, हरिद्वार तथा सी एन जी प्लांट, नौरंगाबाद में सम्पन्न किया गया।

हरिद्वार

 

क्लीन एंड ग्रीन एन्वायरमेंट सोसायटी का इस मानसून सत्र का आठवां वृक्षारोपण अभियान श्री कृष्णायन देशी गोशाला, गैंडीखाता, हरिद्वार तथा सी एन जी प्लांट, नौरंगाबाद में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाए गए, जिनमें आम, लीची, बांस, अनार, नींबू, आंवला, रात कि रानी, चंपा, चमेली, गुलमोहर, जामुन, बेलपत्र इत्यादि के वृक्ष शामिल किए गए।

 

श्रीकृष्णायन गौशाला के महाराज जी श्री आत्मानंद जी ने समिति के अध्यक्ष राम कपूर से निवेदन किया कि इस वर्ष 2025 में गौ माता की सेवा के लिए कुछ वृक्ष लगाए जाएं। समिति द्वारा महाराज जी के निवेदन को स्वीकार करते हुए आज दिनांक 17 अगस्त को श्री कृष्णायन गौशाला गैंडीखाता, हरिद्वार तथा सी एन जी प्लांट, नौरंगाबाद में 250 वृक्षों का रोपण किया गया। गौशाला के महाराज जी श्री आत्मानंद बाबा जी एवं उनके अन्य साथियों ने समिति के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य में और अधिक पर्यावरण की रक्षा और वृक्षारोपण किए जाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में बरेली कैंट की मुख्य अधिकारी अधिकारी तनु जैन ने भी समिति के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

 

इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप सिंह अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, राजेश बाली, सोनिया, मंजुला, दिवाकर नैथानी, दीपक सिंह, पीयूष निगम, गगन चावला, हर्षवर्धन, रजनीश, मनोज श्रीवास्तव, हितेंद्र सक्सेना, रवीन्द्र असवाल, शिवम शुक्ला, जसकीरत वालिया, अमूल्या, अदिति तथा गोशाला के महामंडलेश्वर श्री ईश्वर दास महाराज, श्री आत्मानंद बाबा, स्वामी उपेंद्रानंद जी, स्वामी अमृतानंद, स्वामी अनंतानंद जी, मुकेश जी और गीत उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button