उत्तराखण्ड

कोतवाली क्षेत्र में हुई स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून

*अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा*

 

*कोतवाली क्षेत्र में हुई स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

 

*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया पर्स व अन्य सामान हुआ बरामद*

 

*घटना में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज़*

 

*कोतवाली नगर*

 

दिनांक – 30/12/2025 को वादनी पारुल पत्नी श्री रॉबिन सिंह निवासी अहीर मंडी निकट दुर्गा मंदिर कोतवाली नगर देहरादून ने कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि राजपुर रोड अहीर मंडी जाने वाली रास्ते पर अपने ऑफिस से घर जाते समय स्कूटी सवार 02 अज्ञात व्यक्ति ने उनका हैन्ड पर्स छीन लिया और मौके से भाग गए, जिस सम्बन्ध में कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 446/2025 धारा-304(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेजों से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से दिनांक 02/01/2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में सम्मिलित दोनों अभियुक्तों अश्वनी व राहुल को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त झपटमारी की घटना को अंजाम दिया गया था।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1-अश्वनी रजोरिया पुत्र प्रदीप रजोरिया निवासी 209 पथरिया पीर, नैशविला रोड, कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 28 वर्ष।

 

2- राहुल उर्फ चोई पुत्र ज्ञान चंद निवासी 241 नई बस्ती पथरिया पीर धर्मशाला के पास कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष

 

*बरामदगी :-*

 

1- घटना में छीना गया पर्स व उसमे रखा अन्य सामान

2- घटना में प्रयुक्त एक्टिवा संख्या UK07DU-2922

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी धारा

2- अ0उ0नि0 हरिप्रसाद पुरोहित

3- का0 धीरेन्द्र पतियाल

4- का0 नरेंद्र

5- का0 लोकेन्द्र उनियाल

6- का0 सोनी

7- का0 चंदन प्रसाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button