उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीएसटी की नई दरों के जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जाखन बाजार में किया भ्रमण।

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के राजपुर स्थित जाखन बाजार में जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें कर प्रणाली में हाल ही में लागू की गई नई दरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की भी अपील की।

 

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा में मजाड़ा और कार्लीगाड़ के 35 से अधिक प्रभावित परिवारों को दैनिक जरूरतों की आवश्यक सामग्री भी वितरित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने दून विहार तथा जाखन के प्रभावितों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रभावितों के साथ राज्य सरकार हमेशा खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल, अमित कुमार, आशीष थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button