उत्तराखण्ड

“साठ वर्ष-साठ वृक्ष”- एक सराहनीय 

“साठ वर्ष-साठ वृक्ष”- एक सराहनीय

देहरादून/प्रेम नगर

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र का पांचवा वृक्षारोपण अभियान जिला कारागार, सुद्धोवाला देहरादून में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 80 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया।

“साठ वर्ष – साठ वृक्ष” इस संकल्प को साकार रूप देने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालय से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए जीवविज्ञान शिक्षक पीयूष निगम ने एक अनोखी व सराहनीय पहल कर आदर्श स्थापित किया साथ ही कर्मचारियों को अनुसरण करने का सफ़ल संदेश भी दिया।

 

इस कार्य के लिए पूर्ण प्रोत्साहन मिला जिला कारागार के जेल अधीक्षक डीआईजी दाधिराम मौर्य व जेलर पवन कुमार कोठारी से जिन्होंने जेल में जयंती वाटिका का निर्माण करने का संकल्प लिया और अपना भरपूर समर्थन दिया।

 

इस वृक्षारोपण अभियान के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सौरभ थपलियाल शामिल रहे। साथ ही अखिल भारतीय किसान मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर व संजीव वर्मा भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भी आमंत्रित थे। उन्होंने सामूहिक रूप से मिलकर कारागार परिसर में नवनिर्मित वाटिका में वृक्षारोपण किया।

 

पूरे कार्य का संयोजन व विशेष सहयोग राम कपूर संस्थापक अध्यक्ष क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट सोसाइटी ने किया। संस्था का प्रत्येक सदस्य इस कार्य हेतु तन मन धन से पर्यावरण के संरक्षण हेतु समर्पित रहा।

 

इस पुण्य कार्य मे मामचन्द प्राचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी, संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड, डी एम लखेरा अध्यक्ष, अखिल भारतीय के वि शिक्षक संघ, श्रृंखला सांस्कृतिक समिति के समस्त सदस्यों आदि ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। सभी अतिथियों ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक हरियाली फैलाने और वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

 

शिक्षक पीयूष निगम ने अपने सेवा काल मे अपने विद्यार्थियों व सहकर्मियों संग सैकड़ों वृक्षों का रोपण किया। अपने विद्यार्थियों को पेड़ों व जीवजंतुओं की महत्ता बताते हुए उनके संरक्षण- संवर्धन हेतु सदैव जागरूक किया।

 

इस वृक्षारोपण अभियान में डिप्टी जेलर विवेक शुक्ला, अरविंद रावत, क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष राम कपूर तथा समिति के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button